Monday, April 18, 2016

कच्चे आम के बेहतरीन फायदे, जानिए…



गर्मियों में कच्चे और पके हुए आम की भरपूर आवक होती है, और इन दोनों के अपने अलग फायदे हैं। कच्चे आम (कैरी) की चटनी हो या पना, गर्मी के मौसम में स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद लाभप्रद है। जानिए कच्चे आम के बेहतरीन फायदे----------  


  •  कच्चे आम का प्रयोग सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य रहने के लिए भी किया जा सकता है। कच्चे आम के सेवन से रक्त संबंधी विकारों से बचा जा सकता है।
  •  शुगर (मधुमेह) की समस्या होने पर इसका प्रयोग आपके शुगर लेवल को कम करने में बेहद सहायक होगा। इसका प्रयोग कर आप शरीर में आयरन की पूर्ति भी आसानी से कर सकते हैं।
  • अगर आपको एसिडिटी,गैस या अपच जैसी समस्याएं हो रही है तो कच्चे आम का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक होगा। यह कब्ज और पेट के सभी विकारों से निपटने में आपकी मदद करेगा।
  •  उल्टी आना या फिर जी मचलाने की समस्याएं में कच्चे आम का काले नमक के साथ सेवन करना आपको निजात दिला सकता है। कुछ ही देर में यह आपको सामान्य महसूस कराने में मदद करेगा।
  •  कच्चे आम का नियमित सेवन कर न केवल आप अपने बालों को काला बनाए रख सकते हैं, बल्कि बेदाग और दमकती हुई त्वचा आसानी से पा सकते हैं। इससे त्वचा में कसाव भी बना रहता है।
  • अगर आपको अत्यधिक पसीना आता है तो कच्चे आम का पना या फिर किसी भी रूप में इसका प्रयोग आपकी इस समस्या को आसानी से दूर करने में कारगर साबित होगा।
  • इसमें विटामिन-सी अच्छी मात्रा में मौजूद है जो आपकी खूबसूरती का ध्यान तो रखता ही है रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करता है। इसका प्रयोग आंखों के लिए भी फायदेमंद है।