Monday, February 29, 2016

काले अंगूर खाने के फायदे

हरे अंगूर की तुलना में काले अंगूर ज्यादा मीठे हाेते हैं। लेकिन मिठास के अलावा यह फायदों में भी हरे अंगूर से आगे होते है।  इनमे कई तरह के पोषक तत्त्व होते है जो शरीर की फायदा करते है। तो आइए जानते है इन्हे खाने से क्या की अलाभ होते है-


  • अंगूर में पाॅली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड होते है जो शरीर को कैंसर होने से बचाते हैं।
  • काले अंगूर खाने से मुह से आने वाली दुर्गन्ध भी चली जाती है।
  • अंगूर खाने से दिल स्वस्थ रहता है और दिल का दौरा आने का खतरा कम रहता है।
  • इसमें पाया जाने वाला विटरमीन सी दांतों की सेहत के लिए अच्छा हाेता है।
  • एनीमिया में अंगूर खाने की सलाह दी जाती है। इसे रोजाना खाने से फायदा होता हैं।

अब हल्दी दिलाएगी बालों की समस्याओं से छुटकारा



एंटीसेप्टीक गुणों से भरी हल्दी एक गरम मसाला के रूप में प्रसिध्द है। लेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते है कि यह हल्दी खाने में रंग लाने के अलावा बालों को भी कई सारे फायदे पहुंचा सकती है।



रूसी भगाए-
रूसी एक आम समस्यां है, इस समस्या के चलते बालों का गिरना बंद ही नहीं होता है,ऐसे में आप इसे भगाने के लिए हल्दी का प्रयोग कर सकते है। ओलिव ऑयल के साथ हल्दी को मिलाकर लगाने से आप इस रूसी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

बाल झड़ने से बचाए-
आज देश का हर तीसरा युवा और युवती बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है। इस समस्या से निपटने के लिए सप्ताह में तीन बार हल्दी,शहद और दूध का लेप सिर लगाए। एक घंटा तक रखे रहे फिर शैम्पू से बालों को धो ले। बालों का रंग बनाए रखे आप हल्दी को हिना के साथ मिला कर बालों पर अप्लाई कर सकती है। इस तरह यह बालों के रंग को बरकरार रखेगा।

अन्य समस्याएं दूर भगाए-


हल्दी बालों की अन्य समस्याएं जैसे-फंगल संक्रमण या एक्जिमा में भी फायदेमंद होती है। आप हल्दी और नारयिल का तेल मिलाकर रातभर बालों में रख सकते हैं। अगले दिन इसे हर्बल शैम्पू से धो ले।

चुकंदर रोके बालों का झड़ना,जानिए...



बालों का झड़ना और असमय गंजानपन आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। वर्तमान में तनाव और बहुत अधिक प्रदूषण के कारण बाल झड़ने लगे हैं। हम घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं जिसके कारण गाड़ियों से निकलने वाले धुएं का असर बालों पर पड़ता है। और नतीजन बाल झड़ते हैं। अनियमित दिनचर्या और काम के दबाव के कारण तनाव ने लगभग सभी को अपनी गिरफ्त में लिया है जिसके कारण बाल झड़ते हैं। अस्वस्थ खानपान और आनुवांशिक कारण भी बालों के गिरने का कारण हैं। लेकिन इसके उपचार के लिए सबसे अच्छी दवायें आपके किचन में मौजूद हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे चुकंदर के प्रयोग से आप झड़ते बालों का उपचार कर सकते हैं।


क्या करें-


चुकंदर के पत्तों को लेकर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा हो जाये। अब पत्तियों को निचोड़कर अच्छे से पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट  में एक चम्मच हिना मिलाकर अपने सिर पर अच्छे से इस पेस्ट को लगायें। इस पेस्ट को 20 से 25 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर बालों को धो लें। इस तरीके को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे सुबह के वक्त हफ्ते में 3 से 4 बार प्रयोग करें। इसके अलावा चुकंदर के पत्ते और हल्दी पावडर मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाना भी अच्छा उपाय है। इस पेस्ट को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।  चुकंदर के रस में थोड़ा सा सिरका मिलाकर सिर में लगाएं या फिर चुकंदर के रस में अदरक का रस मिलाकर बालों में मसाज कीजिए और सुबह बालों को धो लीजिए।

चुकंदर कैसे प्रभावी है-

चुकंदर में विटामिन बी और सीफॉस्फोरस, कैल्सियम, प्रोटीन आदि जरूरी तत्व होते हैं जो बालों के विकास में सहायक हैं। ये तत्व एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह हैं जो कि बालों को प्राकृतिक रूप से निखारते भी हैं। चुकंदर से सिर के खुले रोमछिद्र बंद होते हैं जिससे बालों को मजबूती मिलती है। पोटैशियम की कमी भी बालों के झड़ने का प्रमुख कारण है और चुकंदर में पोटैशियम होता है। अगर आप बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो रोज चुकंदर का जूस पियें। इसके अलावा पालक और गाजर का जूस भी बालों को मजबूती प्रदान करता है।